चंडीगढ़ MC चुनाव का शंखनाद, आज से नामांकन; AAP ने घोषित किए 17 उम्मीदवार, BJP-कांग्रेस में सस्पेंस

- Advertisement -

मोहाली– चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आज 26 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 35 वार्डों के चुनाव के लिए स्टेट इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उम्मीदवार संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन की अंतिम तारीख 3 दिसंबर है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दो सूचियों में 17 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं, जबकि भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल समेत अन्य दलों की सूची का इंतजार है।

पहली सूची में वार्ड-1 से दिलदार सिंह, 21 से गुरप्रीत कौर लड्डी, 22 से अंजू कत्याल, 23 से ओंकार सिंह औलख, 24 से कुलदीप कुमार, 25 से राधिका ढींगरा, 27 से अजीत सिंह जिंद, 30 से सतनाम कौर और 32 से अरुण प्रभा खुर्चा को टिकट दिया गया।

दूसरी सूची में वार्ड-6 से तलविंदर सिंह, 8 से सुखवंत कौर, 13 से अंजू सेठी, 14 से राम जायसवाल, 17 से बिंदु बाला गर्ग, 19 से ललित मोहन, 26 से सतविंदर कौर और 34 से नरेंद्र भाटिया उम्मीदवार हैं।

 

3 दिसंबर तक पर्चे, 23 को मतदान

नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 3 दिसंबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 7 दिसंबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है।

इसके बाद 23 दिसंबर को मतदान होगा और 26 दिसंबर को मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 दिसंबर तक संपन्न कर ली जाएगी।

यहां दाखिल होंगे नामांकन

प्रशासन ने 35 वार्डों के लिए 9 रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। नामांकन केंद्र वार्ड-1 से 4 के लिए सेक्टर-17 अतिरिक्त टाउन हॉल, वार्ड-5 से 8 के लिए सेक्टर-9 डीलक्स बिल्डिंग, वार्ड-9 से 12 के लिए सेक्टर-26 CCET, वार्ड-13 से 16 के लिए सेक्टर-10 म्यूजियम, वार्ड-17 से 20 के लिए सेक्टर-10डी होम साइंस कॉलेज, वार्ड-21 से 24 के लिए इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 SDM ईस्ट ऑफिस, वार्ड-25 से 28 के लिए सेक्टर-9 सचिवालय, वार्ड-29 से 32 के लिए सेक्टर-32 रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंग्लिश और वार्ड-33 से 35 के लिए सेक्टर-17 एस्टेट ऑफिस तय किया गया है।

Share This Article
Leave a comment