चार हैंड ग्रेनेड बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आतंकियों के कब्जे से चार 86-पी हैंड ग्रेनेड, दो 9 एमएम पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी से एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है।
विदेशी हैंडलर्स चला रहे थे मॉड्यूल
प्रारंभिक जांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर यह विस्फोटक सामग्री और हथियार हासिल किए थे। यह सामग्री शहीद भगत सिंह नगर के बहराम के पास एक स्थान से प्राप्त की गई थी। यह मॉड्यूल विदेशी हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था।
पुलिस कर रही जांच
इस मामले में अमृतसर के थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि पूरे आतंकी नेटवर्क, स्थानीय मददगारों और विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।