उत्तराखंड : प्रदेश में बारिश का दौर जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी ब्यूरो :- प्रदेश में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण मैदान से लेकर पहाड़ तक सामान्य जन-जीवन प्रभावित हुआ है। पर्वतीय अंचल में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही भूस्खलन से लगातार अवरूद्ध हो रहे राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों को खोलने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने मार्गों को खोलने के लिए पर्याप्त मशीनें और श्रमिकों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों पर तैनात किया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। बारिश की संभावना को देखते हुए विभाग ने स्थानीय जनता सहित पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Share This Article
Leave a comment