राज्यपाल ने दिलाई शपथ पंजाब सरकार में पांच नए मंत्री को

पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल हो गए हैं। पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई। प्रदेश की आप सरकार में ढ़ाई साल के भीतर यह चौथी बार कैबिनेट में बदलाव किया गया है। नए मंत्रियों में हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉ. प्रभजोत सिंह, तरुनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत शामिल हैं। इससे पहले रविवार को चार मंत्रियों की कैबिनेट की छुट्टी कर दी गई। कैबिनेट में बदलाव के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने ओएसडी ओंकार सिंह को भी हटा दिया है।

Share This Article
Leave a comment