चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हड़कंप: इंडिगो फ्लाइट में धुआं फैलते ही इमरजेंसी खाली कराई गई

चंडीगढ़- इंडिगो की एक फ्लाइट में धुआं देखने के बाद मंगलवार को चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को उतार लिया गया। यह धुआं फ्लाइट के कैबिन में देखा गया। धुएं देखने के बाद फ्लाइट क्रू ने इमरजेंसी घोषित की और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट उतारने का फैसला किया।  हैदराबाद-चंडीगढ़ आ रही इंडिगो को फ्लाइट 6ई-108 में 198 यात्री, दो बच्चे और छह चालक दल सवार था। फ्लाइट शाम 3.29 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरी।

कैबिन में फैल गया धुआं

फ्लाइट के कैबिन में एक यात्री के पावर बैंक से धुआं निकलने की सूचना मिलते ही कैबिन क्रू ने तुरंत उसे फायर एस्टग्यूजर से बुझाने की कोशिश की, लेकिन जल्द ही धुआ पूरे कैबिन में फैल गया। इंडिगो एयरलाइंस ने प्रेस को दिए एक बयान में इसकी पुष्टि की और कहा, “5 मई 2026 को, जब हैदराबाद से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट 6E 108 लैंडिंग के बाद खड़ी थी, तब एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लगने की घटना सामने आई।”

एक यात्री को आई चोट

ऐतिहातन पायलट ने इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया और शाम 3.55 बजे कैबिन क्रू ने इमरजेंसी गेट खोला और यात्रियों को इन्फ्लेटेबल स्लाइट के जरिए बाहर निकाला। निकासी के दौरान एक यात्री के टखने में मामूली चोट लगी।

Share This Article
Leave a comment