Indian Railways IRCTC Employees Bonus: भारतीय रेल के कर्मचारियों के लिए बोनस को मंजूरी दिए जाने से जुड़ा ऐलान कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया
Indian Railways IRCTC Employees Bonus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने त्यौहारी सीजन में भारतीय रेल के कर्मचारियों को बड़ा गिफ्ट दिया है। गुरुवार (तीन अक्टूबर, 2024) को कैबिनेट की बैठक के दौरान रेलवे कर्मियों के लिए बोनस को मंजूरी दे दी गई। यह जानकारी देर शाम को कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से दी गई।
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों के बोनस को हरी झंडी दे दी गई है। उन्हें कुल 2029 करोड़ रूपए का बोनस दिया जाएगा और यह कुल 78 दिनों का बोनस होगा। केंद्र के इस फैसले से कुल 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा होगा, जबकि रेलवे में 58,642 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया फिलहाल चल रही है।
पॉइंट्स में समझें बोनस से जुड़ी बातें
- अच्छी परफॉर्मेंस के लिए बोनस दिया जा रहा
- बोनस की कुल रकम 2029 करोड़ रुपए है
- 78 दिनों का बोनस रेलवेकर्मियों को मिलेगा
- 11,72,240 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा
