प्रीति और जैस्मिन का रिंग में दबदबा
रिंग में अपने पंचों का लोहा मनवाते हुए प्रीति पंवार ने महिलाओं की 54 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, भिवानी की ही स्टार बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग की मुक्केबाजी स्पर्धा में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला।
प्रदेश की बेटियों ने बढ़ाया देश का मान: मुख्यमंत्री
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भिवानी की इन बेटियों पर आज पूरे देश को गर्व है। प्रीति और जैस्मिन ने अपने उत्कृष्ट खेल से भारत का मान बढ़ाया है। हमारी बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। अंतर्राष्ट्रीय खेल मंच पर भारत का परचम लहराने वाली इन खिलाड़ियों पर पूरे हरियाणा को नाज है।
जैस्मिन के पिता होमगार्ड, मां गृहिणी