जालंधर में दिल दहला देने वाला हादसा: प्राइवेट बस ने डिलीवरी बॉय को रौंदा; सड़क पर बिखरा मांस, खुले सीवरेज के ढक्कन से बैलेंस बिगड़ा

जालंधर जालंधर में अलास्का चौक के पास प्राइवेट बस ने एक डिलीवरी बॉय को कुचला दिया। हादसे के बाद युवक का मांस सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह ग्रे रंग की एक्टिवा पर रेलवे रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्राइवेट कंपनी की बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अलास्का चौक से मदन फ्लोर मिल चौक तक सड़क किनारे नगर निगम की ओर से सीवरेज के काम के लिए खुदाई की गई है। सड़क किनारे खुले सीवरेज के ढक्कन और खुदाई के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह बस से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
जालंधर में प्राइवेट बस ने व्यक्ति को कुचला दिया, सड़क पर पड़ा शव। - Dainik Bhaskarजालंधर में प्राइवेट बस ने व्यक्ति को कुचला दिया, सड़क पर पड़ा शव।

मृतक की स्कूटी से मिले दस्तावेजों से पहचान

मृतक की स्कूटी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसकी प्राथमिक पहचान अरुण कुमार के रूप में की है। दस्तावेजों में बस्ती शेख का पता दर्ज है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर पहचान की पुष्टि नहीं की है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है।

जोमैटो के लिए भी डिलीवरी करता था युवक

मृतक के पास मिले डिलीवरी बैग पर ‘ZEE’ लिखा हुआ है। वह जोमैटो के लिए भी डिलीवरी करता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर मृतक की पहचान की पुष्टि करने के साथ हादसे की जांच कर रही है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
हादसे के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
अलास्का चौक से मदन फ्लोर मिल चौक तक नगर निगम की ओर से सीवरेज के काम के लिए खुदाई की गई है।
अलास्का चौक से मदन फ्लोर मिल चौक तक नगर निगम की ओर से सीवरेज के काम के लिए खुदाई की गई है।
युवक के शव को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।
युवक के शव को सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है।

चश्मदीद बोला- गड्ढे के कारण एक्टिवा सवार गिर गया

चश्मदीद राकेश ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण एक्टिवा सवार गिर गया था। लोगों ने बस ड्राइवर को आवाज देकर रोकने की कोशिश भी की, लेकिन बस उसके ऊपर से निकल गई। चश्मदीद के मुताबिक, मृतक प्रवासी व्यक्ति था।

एक्टिवा सवार बस के पिछले टायर के नीचे आ गया

बस ड्राइवर की पहचान प्रकाश सिंह और कंडक्टर की पहचान दलबीर सिंह के रूप में हुई है। कंडक्टर दलबीर सिंह के मुताबिक, एक्टिवा सवार बस के पिछले टायर के नीचे आ गया। हादसे की सूचना मिलने पर महिला थाना से जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंडक्टर को हिरासत में ले लिया।

क्या बोली पुलिस?

नवी बारादरी थाना पुलिस के मुलाजिम विजय कुमार और मंगल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मृतक की स्कूटी से दस्तावेज मिले हैं, जिनमें बस्ती दानिशमंदा का पता है। पुलिस दस्तावेजों की जांच और पहचान की पुष्टि के बाद मृतक के निवास स्थान के बारे में जानकारी जुटाएगी।

Share This Article
Leave a comment