जालंधर– जालंधर के डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने मतदाता सूचियों के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR)-2026 अभियान के तहत 100 प्रतिशत घर-घर सर्वे का काम समय से पहले पूरा करने वाले 32 बूथ लेवल अफसरों (BLO) को सम्मानित किया है।
जिला प्रशासन द्वारा इन अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रशंसा पत्र सौंपे गए। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने घर-घर जाकर 100 प्रतिशत सर्वे का कार्य तय समय से पहले पूरा करने वाले 32 बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अन्य BLOs को भी सर्वे कार्य में तेजी लाने और इसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के अंतर्गत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के लिए जालंधर जिला प्रशासन ने एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया।
BLOs की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण
डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने BLOs की लगन, निष्ठा और जिम्मेदारी की जमकर सराहना की। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, सटीक और सफल बनाने में बूथ लेवल अधिकारियों की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है। इन 32 अधिकारियों ने समय सीमा से पहले अपना लक्ष्य हासिल कर जिले के अन्य सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बेहतरीन मिसाल कायम की है।
अन्य अधिकारियों से तेजी लाने की अपील
डीसी वरजीत वालिया ने अन्य सभी बूथ लेवल अफसरों से अपील की कि वे भी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर किए जा रहे सर्वे कार्य में तेजी लाएं और इसे जल्द से जल्द पूरा करें। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल)-कम-अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी अमनिंदर कौर और चुनाव तहसीलदार डॉ. दीपक राज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्मानित BLOs की सूची:
फिलौर विधानसभा क्षेत्र: धर्मेंद्रजीत (बूथ नं. 49), बूटा राम (बूथ नं. 88), बलविंदर कौर (बूथ नं. 12), जसदीप सिंह (बूथ नं. 149) और मोनिका (बूथ नं. 158)।
नकोदर विधानसभा क्षेत्र: कुलविंदर सिंह (बूथ नं. 27), नरेश कुमार (बूथ नं. 184), परमजीत कौर (बूथ नं. 190), अमनदीप (बूथ नं. 216) और कमलजीत राम (बूथ नं. 123)।
शाहकोट विधानसभा क्षेत्र: प्रभजिंदर सिंह (बूथ नं. 23), मनवीत सिंह (बूथ नं. 72), रूपिंदरजीत सिंह (बूथ नं. 31), तीरथ कौर (बूथ नं. 198), रणजीत सिंह (बूथ नं. 207), धरविंदर सिंह (बूथ नं. 248), हरजीत कौर (बूथ नं. 231), बलविंदर कौर (बूथ नं. 236), मनजिंदर सिंह (बूथ नं. 105), बलविंदर कौर (बूथ नं. 106), शोविंद कुमार (बूथ नं. 129) और इंद्रजीत सिंह (बूथ नं. 163)।
जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र: सुमन बाला (बूथ नं. 97), राजीव कुमार (बूथ नं. 61), सुमन शर्मा (बूथ नं. 134), मीनू (बूथ नं. 116), पूनम बजाज (बूथ नं. 119) और राजेश कुमार (बूथ नं. 121)।
जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र: जतिन अग्रवाल (बूथ नं. 119)।
जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र: प्रदीप कुमार पाठक (बूथ नं. 115), गणेश कुमार (बूथ नं. 121) और संदीप कुमार (बूथ नं. 106)।

