स्वतंत्रता दिवस 2026: जालंधर के सभी शिक्षण संस्थानों में 17 अगस्त (सोमवार) को अवकाश घोषित,

जालंधर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जालंधर के स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में भव्य जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी कार्यक्रम में पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी शो और परेड प्रस्तुत की गई, जिसने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला जालंधर के सभी सरकारी व गैर-सरकारी (प्राइवेट) स्कूलों और कॉलेजों में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अवकाश (छुट्टी) की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य आयोजन को सफल और यादगार बनाने में विद्यार्थियों और शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा है। इस घोषणा के बाद प्रशासन द्वारा जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment