सुखबीर बादल को गले में पहननी होगी तख्ती
Sukhbir Singh Badal News: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने राम रहीम को माफी देने की गलती कबूली है। श्री अकाल तख्त साहिब ने दोषों को कबूल करने पर सजा (तनख़ाह ) लगाई।
Akal Takht on Sukhbir Singh Badal: श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाई गई है। ये सजा राम रहीम को माफी और बेअदबी मामले में सुनाई गई है। सुखबीर सिंह बादल को गले में तख्ती पहननी होगी, इसके साथ ही उन्हें जूठे बर्तन साफ करेंगे। लंगर घर में सेवा करेंगे, श्री दरबार साहिब के बाहर गेट पर पहरा देना होगा।
सुखबीर सिंह बादल ने राम रहीम को माफी देने की गलती कबूली है। सुखबीर बादल से फखर-ए-कौम सम्मान वापस लिया गया है। श्री अकाल तख्त साहिब ने सोमवार (2 दिसंबर) को जो निर्णय लिया है, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को दिया गया फखरे क़ौम सम्मान वापिस लेने का ऐलान किया गया है।
दिसंबर 2011 में श्री अकाल तख्त साहिब ने पूर्व मुख्यमंत्री को सम्मान दिया था। फखरे कौम का मतलब है “Pride of religion”। शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को और उसके साथियों को श्री अकाल तख्त साहिब ने दोषों को कबूल करने पर सजा (तनख़ाह ) लगाई।
सुखबीर सिंह बादल जो पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से चल नहीं सकते और पूर्व सांसद सुखदेव सिंह ढींडसा जिनकी उम्र ज्यादा है, वो स्वर्ण मंदिर के गेट पर एक घंटा व्हील चेयर पर बैठकर पहरा देंगे। इसके अलावा बाकी नेता स्वर्ण मंदिर में बाथरूमों की एक घंटा सफाई करेंगे, जितने भी नेताओं को तनख़ाह लगाई है, वो इसके संबंध तनखाह (सजा) के दौरान गले में तख्ती लटका कर रखेंगे।


