ब्रिटिश आर्मी में तैनात खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स हैंडलर जगजीत सिंह के तरनतारन स्थित घर में दबिश

- Advertisement -
Punjab Government

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पंजाब पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर किया था। तीनों आरोपी पाक में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) चीफ के संपर्क में थे।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को तरनतारन में रेड की है। सूत्रों के अनुसार, रेड केजेडएफ के यूके में बैठे हैंडलर जगजीत सिंह के ठिकाने पर दी गई है। जगजीत सिंह ब्रिटिश आर्मी में फतेह सिंह बग्गी के तौर पर नाम बदलकर सेवाएं दे रहा है। रेड पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के मामले में हुई है।

पीलीभीत में ढेर हुए थे तीन खालिस्तानी आतंकी

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। मारे गए तीनों आतंकी गुरदासपुर कलानौर थाने की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में वांछित थे। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने यूपी में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों को लेकर खुलासा किया था कि तीनों आरोपी पाक में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) चीफ के संपर्क में थे। वहीं, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (केजेडएफ) आतंकी जगजीत ब्रिटिश सेना में तैनात है। ग्रीस में बैठे जसविंद्र मन्नू ने इन्हें काम सौंपा था।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस मॉड्यूल को केजेडएफ के प्रमुख रणजीत सिंह नीता और गुरदासपुर के गांव अगवान निवासी हाल में ग्रीस में बैठा जसविंदर सिंह मन्नू द्वारा ऑपरेट किया जाता है। इसका नियंत्रण यूके में रहने वाले और ब्रिटिश सेना में कार्यरत जगजीत सिंह के पास है। जगजीत सिंह ने फतेह सिंह बग्गी की पहचान का इस्तेमाल किया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बुधवार को तरनतारन में रेड की है। सूत्रों के अनुसार, रेड केजेडएफ के यूके में बैठे हैंडलर जगजीत सिंह के ठिकाने पर दी गई है। जगजीत सिंह ब्रिटिश आर्मी में फतेह सिंह बग्गी के तौर पर नाम बदलकर सेवाएं दे रहा है। रेड पीलीभीत में हुए एनकाउंटर के मामले में हुई है।

 

Share This Article
Leave a comment