महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 6 ग्राम हेरोइन बरामद

- Advertisement -
Punjab Government

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार (21 जनवरी) को डोडा जिले में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्ता किया। आरोपी के पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है।

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार (21 जनवरी) को डोडा जिले में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया और 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। महिला की पहचान सादिकाबाद डाक मोहल्ला की निवासी शकीला बेगम के रूप में हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डोडा में छापा मारा, जहां से शकीला बेगम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

डोडा के एसएसपी संदीप मेहता ने बताया कि यह कार्रवाई स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) परवेज खांडे और डीएसपी हेडक्वार्टर अजय आनंद के नेतृत्व में की गई। इससे पहले पुलिस ने बाबर नामक युवक को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पूछताछ में बाबर ने महिला की तस्करी में संलिप्तता का खुलासा किया। एसएसपी मेहता ने कहा कि ड्रग तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह महिला हो, बच्चा हो या बुजुर्ग।

पुलिस लगातार कर रही है कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि ड्रग तस्करों की पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग नामों का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए आने वाले दिनों में और भी छापेमारी की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment