जालंधर से श्री गुरु रविदास धाम बेगमपुरा रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, संत निरंजन दास की अध्यक्षता में हुए रवाना

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर/रमेश बद्धन

हर साल की तरह इस बार भी पंजाब के जालंधर से हजारों श्रद्धालु काशी के लिए रवाना हो गए हैं। सभी श्रद्धालु बेगमपुरा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से वाराणसी के श्री गुरु रविदास धाम के लिए जालंधर से दोपहर तीन बजे निकले। जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से हजारों श्रद्धालु स्पेशल ट्रेन में रवाना हुए हैं। इसके लिए रेलवे की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जालंधर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन।
जालंधर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई ट्रेन।

बेगमपुरा एक्सप्रेस जालंधर रेलवे स्टेशन से ठीक समय पर दोपहर 3 बजे रवाना हो गई थी। यह ट्रेन बल्लां डेरा के प्रमुख संत निरंजन दास जी की अध्यक्षता में जत्था बेगमपुरा पहुंचेगा। इससे पहले बीएसएफ चौक से रेलवे स्टेशन तक शोभायात्रा निकाली गई।

यह ट्रेन 13 फरवरी को दोपहर 3 बजे जालंधर वापस आएगी। बता दें कि ट्रेन कल 09 फरवरी को दोपहर 1 बजे जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, आलम नगर, लखनऊ स्टेशनों से होते हुए बनारस पहुंचेगी। वहां से ट्रेन 12 फरवरी को रवाना होगी और उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे जालंधर पहुंचेगी।

बता दें कि श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रकाशोत्सव 12 फरवरी को है। 11 फरवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जानी है। वहीं, नकोदर रोड स्थित श्री गुरु रविदास धाम पर भव्य सजावट की गई है। आज कई मंत्रियों और नेताओं के रेल से पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर डेरा बल्लां के संत निरंजन दास से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी के होशियारपुर सीट से सांसद राज कुमार चब्बेवाल सहित कई आप, बीजेपी और कांग्रेस के नेता पहुंचे थे।

Share This Article
Leave a comment