हरियाणा के सांपला में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव सूटकेस में मिला है। हाथों में मेहंदी लगी है। गले में चुन्नी थी। नाक से खून बह रहा था। घर पर चार दिन से ताला लटका मिला है।
नाक से खून बहता मिला खून
हत्या की उच्चस्तरीय जांच कराए सरकार : हुड्डा
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमानी नरवाल की हत्या की प्रदेश सरकार उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाए। दोषियों को जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अगर कोई भी ऐसी वारदात होती है तो सरकार को उदाहरण तय करने वाली कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी प्रवृत्ति से ग्रस्त व्यक्ति ऐसी वारदात को अंजाम देने से पहले कई बार सोचे। वारदात से एक बार फिर उजागर हो गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। केंद्र सरकार के सामाजिक प्रगति सूचकांक से लेकर एनसीआरबी के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन चुका है।


