उत्तराखंड जाने से पहले पढ़ें यह जरूरी खबर: 9 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, प्रशासन सतर्क**

नई दिल्ली, 28 जुलाई:** अगर आप उत्तराखंड की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, हिमालयी राज्य के बाकी जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
मौसम के इस पूर्वानुमान को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भारी बारिश से यातायात और आम जनजीवन में कम से कम रुकावट आए।

Share This Article
Leave a comment