राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर में हाई अलर्ट : 12 घंटे का ब्लैकआउट रहेगा  घरों के बाहर लगे बिजली मीटर को टैप-कपड़ों से ढका

- Advertisement -
Punjab Government
जयपुर-जैसलमेर-बाड़मेर/न्यूज नेटवर्क

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर और फलोदी जिलों में हाई अलर्ट है। जैसलमेर और बाड़मेर में शाम 5 बजते ही बाजार बंद हो गए। यहां शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक पूरी तरह ब्लैकआउट रहेगा। बीकानेर, श्रीगंगानगर और फलोदी में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक ब्लैकआउट रहेगा। जैसलमेर में सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। ब्लैकआउट के दौरान घरों के बाहर लगे मीटर की लाइट नहीं दिखे, इसलिए टैप और कपड़ों से ढका गया है।

श्रीगंगानगर में भी शादी समारोह और धार्मिक कार्यक्रमों में लाइटिंग और डीजे बैन कर दिया गया है। बीकानेर में हॉस्टल खाली करा लिए गए हैं। उधर, राजस्थान रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई है। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के जवाब में भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने 7-8 मई की दरमियानी रात और 8 मई की रात को राजस्थान में 5 सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया था, जिन्हें हवा में ही मार गिराया गया।

Share This Article
Leave a comment