पंजाब में एससी परिवारों का कर्ज माफ करने का बड़ा फैसला: सरकार ने 68 करोड़ की दी राहत

चंडीगढ़। पंजाब सीएम भगवंत मान की अगुआई में कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है। आज एससी परिवारों का कर्ज माफ करने का फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि हजारों परिवारों के लिए राहत का दिन है। बजट में जो फाइनेंस मंत्री ने वादा किया था। उस पर कैबिनेट की मोहर लगी है। 68 करोड़ का कर्ज एससी परिवारों पर बकाया था।

31 मार्च 2020 तक दिए गए कर्ज माफ किए जा रहे है। यह सारे कर्ज छोटे छोटे काम शुरू करने के लिए गए थे। एजुकेशन लोन भी लिए थे। किसी घर में कमाने वाला नहीं रहा। इससे 4 हजार 727 परिवारों को फायदा होगा। PSCFS से लिए गए सारे कर्ज माफ किए गए।

20 साल पुराने है कर्ज, किसी ने माफ नहीं किए

सीएम ने बताया कि बीस साल का लोगों का कर्ज माफ किया गया है। इस कर्ज में 30 करोड़ मूल धन, 23 करोड़ ब्याज और 15 करोड़ पेनल इंट्रस्ट है। यह पिछले 20 सालों से बकाया राशि थी। लेकिन पिछले समय में किसी भी सरकार ने इस दिशा में फैसला नहीं लिया है। पंजाब सरकार नशे खत्म करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ कितना बड़ा युद्ध छेड़ रखा है। हमारी नियम में कोई समस्या नहीं है।

Share This Article
Leave a comment