आम आदमी पार्टी सरकार पंजाबी लड़के-लड़कियों को नौकरियों से निकाला, दिल्ली से हारने वाले मंत्रियों को पंजाब के विभागों में शामिल कर रही- परगट सिंह

- Advertisement -
Punjab Government
जालंधर। जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी परगट सिंह ने राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परगट सिंह ने कहा है कि दिल्ली से हारने वाले आम आदमी पार्टी के मंत्रियों को आप सरकार पंजाब के विभागों में शामिल कर रही है।

विधायक परगट सिंह ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बता दें कि परगट सिंह इससे पहले भी आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा दिल्ली के नेताओं को राज्य में शामिल किए जाने पर सवाल उठा चुके हैं। हालांकि इस पर आम आदमी पार्टी के किसी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

पंजाबी युवाओं को निकालकर दिल्ली से की गई भर्ती-विधायक

उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव हारने के बाद केजरीवाल की टीम को लगातार पंजाब सरकार के विभागों में फिट किया जा रहा है। अप्रैल में पंजाब सरकार की एजेंसी PUNMEDIA से पंजाबी लड़के-लड़कियों को निकाल दिया गया था।

विधायक परगट सिंह ने आगे कहा- अब पंजाब सरकार की इसी मीडिया एजेंसी में दिल्ली से 120 से अधिक लोगों की भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान नौकरियां बांट रहे हैं, लेकिन केजरीवाल के खास लोगों को। आखिरी में परगट सिंह ने लिखा- युद्ध दिल्ली के विरुद्ध।

Share This Article
Leave a comment