पठानकोट के खेत में मिली बम जैसी संदिग्ध वस्तु : इलाके में भारी फोर्स तैनात

- Advertisement -
Punjab Government
पठानकोट। पठानकोट के मलिकपुर गांव में एक खाली प्लॉट में बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। प्लॉट के मालिक सुरजीत ने सब्जियों को पानी देने के दौरान इस वस्तु को देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को सुरक्षित कर लिया है। बम निरोधक दस्ते की मदद से संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।
मौके पर फोर्स तैनात, जांच जारी। - Dainik Bhaskar

भारत-पाक तनाव के बाद कई जगहों पर बमों के अवशेष मिले थे

यह घटना हाल ही में हुए भारत-पाक तनाव के बाद सामने आई है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से की गई ड्रोन हमलों की कोशिशों को भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया था। कई स्थानों पर इन हमलों में इस्तेमाल किए गए बमों के अवशेष मिले थे। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही नागरिकों से कहा है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है।

Share This Article
Leave a comment