आप की जीत: आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया

AAP के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा मीडिया से बात करते हुए और जश्न मनाते वर्कर। - Dainik Bhaskar
आप के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा मीडिया से बात करते हुए और जश्न मनाते वर्कर।

लुधियाना पंजाब में लुधियाना की वेस्ट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी  ने जीत दर्ज कर ली है। आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10637 वोटों से हराया। हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है। वर्कर जश्न मना रहे हैं। अब रोड शो की तैयारी है।

वहीं, दूसरे पर कांग्रेस, तीसरे पर बीजेपी और चौथे नंबर पर शिरोमणि अकाली दल रहा। ये काउंटिंग खालसा कॉलेज फॉर विमेन के ऑडिटोरियम में हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने गए। इसके बाद EVM से वोटों की गिनती हुई।

आप की लीड 3 राउंड तक लगातार बढ़ी, लेकिन चौथे, पांचवें और छठे राउंड में कम हुई। तीनों राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार को सबसे ज्यादा वोट मिले। 3 राउंड में आप की लीड घटने के बाद 7वें से फिर बढ़ना शुरू हुई।

इस सीट पर उपचुनाव के लिए 19 जून को वोटिंग हुई थी, जिसमें 51.33% मतदाताओं ने मतदान किया। इस सीट से 2022 में आप के उम्मीदवार गुरप्रीत गोगी जीते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले उनकी गोली लगने से मौत हो  गई। इसके बाद यहां उपचुनाव हुआ।

संजीव अरोड़ा राज्यसभा सांसद हैं। अब विधायक बनने के बाद उन्हें राज्यसभा सीट छोड़नी होगी। ऐसे में चर्चा है कि उनकी जगह आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।

काउंटिंग से जुड़े अपडेट्स

  • 13 राउंड: AAP को 2772, कांग्रेस को 1396, BJP को 1217 और शिरोमणि अकाली दल को 936 वोट मिले।
  • 12 राउंड: AAP को 2365, कांग्रेस को 1172, BJP को 1624 और शिरोमणि अकाली दल को 499 वोट मिले।
  • 11 राउंड: AAP को 2776, कांग्रेस को 1318, BJP को 719, और शिरोमणि अकाली दल को 894 वोट मिले।
  • 10 राउंड: AAP को 2679, कांग्रेस को 1405, BJP को 1199, और शिरोमणि अकाली दल को 465 वोट मिले। लीड 6026 पहुंची।
  • 9 राउंड: AAP को 2625, कांग्रेस को 1435, BJP को 1118, और शिरोमणि अकाली दल को 422 वोट मिले। AAP की लीड बढ़कर 4748 हो गई।
  • 8 राउंड: AAP को 2222, कांग्रेस को 1936, BJP को 925 और शिरोमणि अकाली दल को 642 वोट मिले। AAP की लीड 3558 हुई।
  • 7 राउंड: AAP को 2872, कांग्रेस को 1886, BJP को 1136 और शिरोमणि अकाली दल को 243 वोट मिले। आप की लीड बढ़ी।
  • 6 राउंड: AAP को 2166, कांग्रेस को 2384, BJP को 1872, और शिरोमणि अकाली दल को 324 वोट मिले। आप की लीड घटकर 2286 रह गई।
  • 5 राउंड: AAP को 2055, कांग्रेस को 2395, BJP को 1638, और शिरोमणि अकाली दल को 241 वोट मिले। कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले।
  • 4 राउंड: AAP को 1988, कांग्रेस को 2327, BJP को 1976, और शिरोमणि अकाली दल को 143 वोट मिले। AAP की लीड घटी
  • 3 राउंड: AAP को 2423, कांग्रेस को 1722, BJP को 2421 और शिरोमणि अकाली दल को 811 वोट मिले।
  • 2 राउंड: AAP को 2959, कांग्रेस को 1746, BJP को 1619 और शिरोमणि अकाली दल को 1061 वोट मिले।
  • 1 राउंड: AAP को 2895, कांग्रेस को 1626, BJP को 1177 और शिरोमणि अकाली दल को 703 वोट मिले।
Share This Article
Leave a comment