दिनदहाड़े पत्रकार को पीटने वाले पंजाब पुलिस के दोनों कमांडो सस्पेंड : वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग

- Advertisement -
Punjab Government
बटाला। गुरदासपुर में बटाला के पत्रकार बलविंदर कुमार भल्ला को दिनदहाड़े पीटने वाले पंजाब पुलिस के दोनों कमांडो पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सीनियर अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा है और दोनों कमांडो फिलहाल निलंबित हैं।
पत्रकार को पीटते कमांडा हुए थे सीसीटीवी में कैद। - Dainik Bhaskar

यह घटना 1 अगस्त 2025 की शाम एक होटल के पास हुई थी, जिसका 2 मिनट 16 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो वायरल है, जिसमें एक वर्दीधारी और एक सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पत्रकार पर बेरहमी से मुक्के और लातें मारते दिख रहे हैं।

हमले में पत्रकार पानी भरे गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया, जिसके बाद हमलावर भाग गए और लोग मदद के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत पत्रकार द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों की तैनाती पर सवाल उठाने से हुई, जिससे नाराज होकर सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और सुरजीत सिंह, जो पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन बठिंडा से अस्थायी ड्यूटी पर बटाला में तैनात थे, ने हमला किया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया विभाग

वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया। दोनों आरोपियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया और 2 अगस्त को पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई। अब सीनियर अधिकारियों की तरफ से विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश की गई है। बटाला के SSP सुहेल कासिम मीर और डीएसपी सिटी संजीव कुमार ने पुष्टि की कि मामले की जांच जारी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मानवाधिकार संगठन आए आगे

मानवाधिकार और पत्रकार संगठनों ने इस घटना को लोकतंत्र व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है और कड़ी निंदा की है। फिलहाल बलविंदर कुमार भल्ला गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। बठिंडा 5वीं बटालियन के कमांडेंट जतिंदर सिंह ने कहा कि एफआईआर की प्रति मिलते ही मुख्य कार्यालय को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा।

Share This Article
Leave a comment