तेजस्वी ने कहा, ‘आप लोग आने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाइए और राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री।’वहीं, राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप है। ये मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त मिलकर आपसे वोट छीन रहे हैं।’ फिलहाल, राहुल गांधी की यात्रा नवादा के ITI कॉलेज कैंपस में रुकी है। लंच के बाद राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें तेजस्वी यादव और माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य भी मौजूद रहेंगे।
विरोध कर रहे BJP नेताओं को दी फ्लाइंग किस
यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने हिसुआ पुलिस थाने से राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। राहुल ने गाड़ी रुकवाकर उन्हें थम्स-अप किया, फिर फ्लाइंग किस देकर मुस्कुराते हुए आगे निकल गए। इससे पहले वजीरगंज ब्लॉक में काफिला अचानक रुका और राहुल-तेजस्वी मेन रोड से 500 मीटर अंदर मनैनी गांव पहुंचे। यहां देवी मंदिर में उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना, समस्या पूछी। साथ ही संविधान और मताधिकार बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। राहुल करीब आधे घंटे से ज्यादा यहां रुके। इस दौरान उन्हें देखने के लिए कार्यकर्ता JCB पर चढ़ गए।
राहुल की वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी तस्वीरें…






