वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र पर कसा तंज: बोले- अफगानिस्तान को सहायता, पंजाब की मदद में झिझक क्यों?
Leave a comment
Leave a comment
वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब, जिसने लगातार देश की अन्न सुरक्षा और आर्थिक ताकत में योगदान दिया है, को मुश्किल की घड़ी में तुरंत और पर्याप्त सहायता मिलनी चाहिए। केंद्र बाढ़ प्रभावित नागरिकों के कल्याण को प्राथमिकता दे और राहत पैकेज, बुनियादी ढांचे की सहायता तथा पुनर्वास के कार्यों को तेज करे। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में खुले दिल से दान देने की अपील भी की।
इसी दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उपभोक्ताओं के हित में जीएसटी दरों की कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी शुरू से ही इसकी मांग कर रही थी। उन्होंने कहा कि नए दो स्लैब जीएसटी दर ढांचे के लाभ आम लोगों तक पहुंचने चाहिए ताकि महंगाई से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके। चीमा ने केंद्र सरकार से राज्यों को जीएसटी मुआवजा जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि यह वित्तीय स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है, खासकर तब जब कई राज्य इस समय चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहे हैं।

Sign in to your account