वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला था। अभी हत्या का कारण सामने नहीं आया है। आज युवक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना रात करीब 10 बजे की है।

पढ़िए पूरा मामला…
- खून से लथपथ पड़ा था मोनू: मोनू के मामा गुड्डू कुमार ने कहा कि मैं जमालपुर मेले में गया हुआ था। इस दौरान भांजे का फोन आया कि फौजी कॉलोनी में पिता की दुकान के पास ही मूर्ति पूजन किया जा रहा है, आप भी आ जाओ। जब मैं रास्ते में ही था तो मुझे फोन आया कि मूर्ति पूजन के दौरान कुछ युवकों ने हमला कर दिया है। मैं वहां पहुंचा तो भांजा मोनू जमीन पर खून से लथपथ होकर गिरा हुआ था।
- मामा पर भी तेजधार हथियार से किया हमला: गुड्डू ने कहा कि मैंने वहां युवकों से पूछा कि क्या मामला है। इतने में कुछ युवक आए, जिन्होंने मेरे भी सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और फरार हो गए। इसके बाद मैं मोनू को सिविल अस्पताल लेकर आया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
- बदमाशों ने 3 से 4 फायर किए: मामा ने कहा कि मुझे पता चला है कि मौके पर पप्पू कुमार, पवन और सौरव मौजूद थे। अब गोली किसने चलाई है, ये पता नहीं चला। करीब 3 से 4 फायर किए हैं। मोनू के पेट में गोली लगी है। जिस कारण उसकी मौत हुई है।

किराने की दुकान चलाता था युवक
गुड्डू ने बताया कि मोनू मक्कड़ कॉलोनी ग्यासपुरा में किराना की दुकान चलाता था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई है। बदमाशों के साथ उसकी पुरानी रंजिश है या नहीं, इस बारे पता नहीं है। मोनू के 2 और भाई सोनू और दीपक हैं। उसकी मां हाउस वाइफ है। पिता की साइकिल रिपेयर की दुकान हैं।
आरोपी खुलकर बेचते हैं हेरोइन
मोनू की मां सीमा देवी ने कहा कि बेटा मेला देखने गया हुआ था। दुकान के पास माता का मूर्ति पूजन रखा था। उन्होंने मोनू से कहा था कि दुकान पर आ जाना मूर्ति पूजन करना है। तभी पप्पू के लड़कों ने गोली मार दी। हत्यारे इलाके में खुलकर हेरोइन भी बेचते हैं। जिन युवकों ने गोलियां चलाई हैं, सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। इन सभी युवकों के पास अवैध हथियार हैं। उन्होंने बताया कि पप्पू ज्यादातर बिहार में रहता है। वह वहीं से सारा रैकेट चला रहा है। पुलिस प्रशासन से मांग है कि हत्यारे को दबोचा जाए।
