बिजली विभाग ने दी जानकरी जालंधर में 9 घंटे बिजली रहेगी गुल ; सुबह 10 बजे से 7 बजे तक कट

- Advertisement -
Punjab Government

जालंधर । पंजाब के जालंधर शहर में आज रविवार (5 अक्टूबर) को कई इलाकों में लंबा बिजली कट रहेगा। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक 66 केवी फोकल प्वाइंट फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस दौरान लोगों को नौ घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

जालंधर में आज 7 घंटे बिजली रहेगी बंद - Dainik Bhaskar

मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्यों के लिए कट

बिजली विभाग का कहना है कि यह कटौती मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्यों के लिए की जा रही है ताकि आगे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें। फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया, निकटवर्ती कॉलोनियां और आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्र इस कट से प्रभावित रहेंगे।

बिजली विभाग की अपील

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काम पूरा होने के बाद बिजली सप्लाई को जल्द बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग करने और अनावश्यक शिकायतों से बचने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment