लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में दो विदेशी युवक-युवती (स्टूडेंट) का कार की छत पर अश्लील हरकत करते हुए वीडियो सामने आया है। एक युवक कार चला रहा था और कुछ छात्र कार के अंदर बैठे थे। यह घटना थरीके से कीज होटल के पीछे वाली सड़क पर हुई। दोनों स्टूडेंट कार की छत पर करीब एक किलोमीटर तक ऐसे ही हरकतें करते रहे। उनके पीछे चल रही कार में बैठे लोगों ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया। सड़क से गुजर रहे लोग भी उन्हें देख रहे थे। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर विदेशी छात्र अक्सर इस तरह की गलत हरकतें करते हुए नजर आते हैं।

नेक्सन कार पर बैठे दोनों छात्र-छात्रा का वीडियो, जिसमें अश्लील हरकत कर रहे हैं।

सड़कों पर तेजी से गुजरती कार और उस पर रोमांस करते विदेशी छात्र-छात्रा।
पूरा मामला…
- जहां का मामला वह विदेशी स्टूडेंट्स का इलाका: राजगुरु नगर, थरीके, कीज होटल की बैकसाइड और आसपास के इलाकों में कई विदेशी विद्यार्थी पीजी या रूम रेंट पर रहते हैं। ये विद्यार्थी फिरोजपुर रोड के अलग-अलग इंस्टीट्यूट्स में पढ़ते हैं।
- कुछ स्टंट करते हुए देखे गए: कुछ विदेशी विद्यार्थी टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ियों पर बैठकर स्टंट करते हुए भी देखे गए हैं।
- कार जालंधर आरटीओ में रजिस्टर्ड: अश्लील हरकतें करते हुए दिखने वाली कार जालंधर के आरटीओ में रजिस्टर्ड है और यह कार एक साल पहले खरीदी गई थी।
- विदेशी विद्यार्थी जालंधर से आते हैं: जालंधर में भी बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थी पढ़ते हैं, जो अपने दोस्तों से मिलने इस इलाके में आते रहते हैं।
