पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन : अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त 2 हार्ट अटैक आए

जालंधर। पंजाब के शाकाहारी बॉडी बिल्डर और बॉलीवुड एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का गुरुवार को निधन हो गया। वह अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में कंधे का ऑपरेशन करवाने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्हें 2 हार्ट अटैक आए। वह मूल रूप से गुरदासपुर के तलवंडी के रहने वाले थे। फिलहाल अभी परिवार के साथ जालंधर के मॉडल टाउन में रह रहे थे। घुम्मन की उम्र करीब 40 साल थी। वह प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और एक्टर थे। घुम्मन ने बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के साथ टाइगर थ्री में काम किया था। वह 2008 में मिस्टर इंडिया भी रह चुके थे। उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और।
वरिंदर सिंह घुम्मन और उनकी सलमान खान के साथ फोटो। - Dainik Bhaskar

वरिंदर सिंह घुम्मन और उनकी सलमान खान के साथ फोटो।

जिम में एक्सरसाइज करते हुए वरिंद्र घुम्मन। फाइल

जिम में एक्सरसाइज करते हुए वरिंद्र घुम्मन। फाइल

2027 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था घुम्मन ने 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। घुम्मन ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या आजाद उम्मीदवार के रूप में।

इसके साथ ही घुम्मण ने लिखा था कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे युवा पीढ़ी को रोजगार भी मिलेगा। खेलों में युवाओं की बढ़ती रुचि नशे की लत को खत्म कर सकती है।

वरिंदर सिंह घुम्मन मिस्टर इंडिया भी रह चुके।
वरिंदर सिंह घुम्मन मिस्टर इंडिया भी रह चुके।

पंजाब में आई बाढ़ में की मदद थी सितंबर में वरिंदर सिंह घुम्मन अपनी टीम के साथ डेरा बाबा नानक पहुंचे थे। जहां बाढ़ पीड़ितों लोगों का हाल जाना। वह राहत सामग्री भी लाए थे। तब वरिंदर घुम्मन ने कहा था कि पहले उनकी सेहत ठीक नहीं थी, इसलिए वे बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने नहीं पहुंच पाए थे।

वरिंदर सिंह घुम्मन प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे।
वरिंदर सिंह घुम्मन प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर थे।

एक दिन पहले सिंगर राजवीर के निधन पर शोक जताया था वरिंदर सिंह घुम्मन ने एक दिन पहले पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के निधन पर शोक जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा- RIP ब्रदर। पंजाब और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ा घाटा है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ वरिंदर घुम्मन। - फाइल
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ वरिंदर घुम्मन। – फाइल
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के साथ वरिंदर घुम्मन।- फाइल
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख के साथ वरिंदर घुम्मन।- फाइल
Share This Article
Leave a comment