लेफ्टिनेंट जनरल ने जालंधर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली का लिया जायजा

- Advertisement -
Punjab Government

भर्ती रैली के दूसरे दिन जिला होशियारपुर के करीब 1100 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

जालंधर/अखंड केसरी ब्यूरो

जिला प्रशासन के नेतृत्व में स्थानीय सरकारी कला और खेल कॉलेज में चल रही भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली का आज भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया ने विशेष तौर से जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ कर्नल विप्लोव, आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिसर, जालंधर कैंट भी मौजूद थे। लेफ्टिनेंट जनरल ने अपने दौरे के दौरान रनिंग ट्रैक, मेडिकल सुविधा, पेयजल व्यवस्था, टेंट, बिजली आदि के अलावा उम्मीदवारों के भोजन सहित रैली के अन्य प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने रैली में भाग लेने आए उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाने के लिए उत्साहवर्धन भी किया।

उप निदेशक, जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो, नीलम महे ने बताया कि आज भर्ती रैली के दूसरे दिन जिला होशियारपुर से लगभग 1100 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 630 उम्मीदवारों ने प्रारंभिक 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी की। उन्होंने बताया कि दौड़ में योग्य पाए गए उम्मीदवारों को आगे आवश्यक शारीरिक मापदंड जैसे हाई जंप, लॉन्ग जंप और पुल-अप्स आदि में सफल होना अनिवार्य होगा। उल्लेखनीय है कि रैली में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों ने मई 2025 में लिखित परीक्षा पास कर ली है।

Share This Article
Leave a comment