अमृतसर। अमृतसर में वाल्मीकि समाज के लोगों ने भंडारी पुल को जाम कर दिया। वाल्मीकि समाज का आरोप है कि उनके पवित्र स्थल पर अनुचित गतिविधियां की गई हैं। लोगों से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। तीर्थ स्थल पर बेअदबी की गई। किरपाणों के साथ तीर्थ स्थल पर प्रवेश किया और पवित्र स्थान की अवमानना की। साथ ही, पालकी साहिब को तोड़ा गया और उसका अपमान किया गया।
इसके विरोध में आज यानी बुधवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने ट्रैफिक रोक दिया। लोग पुल के पास बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने भंडारी पुल के दोनों तरफ आवाजाही पर रोक लगा दी है।

अमृतसर में धार्मिक स्थल पर बेअदबी के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन करते वाल्मीकि समाज के लोग।

अमृतसर में भंडारी पुल के पास नारेबाजी करते हुए लोग।

धार्मिक स्थल पर बेअदबी के विरोध में लोगों ने भंडारी पुल जाम कर दिया, इससे वाहन सवार वापस जाने लगे।

