फाजिल्का। पंजाब के फाजिल्का में एक युवक के फेस पर चोर लिख दिया। उसके हाथों को खंभे से बांध दिया। सिर के बाल खींचकर एक व्यक्ति ने ब्लैक मार्कर से चोर लिखने के साथ उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि युवक ने दुकान से रुपए चोरी कर लिए। दुकानदार ने आरोपी युवक को बाजार में घूमता देख शोर मचा दिया। इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की। अब इस घटना से जुड़ी एक वीडियो मी सामने आई है। वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है।

फाजिल्का में चोरी करने के आरोप में एक युवक को पकड़कर खंभे से बांध दिया। लोगों ने उसके फेस पर चोर लिख दिया।

पढ़िए क्या है पूरा मामला
- जूस की दुकान से चुराए रुपए: फाजिल्का जिले के जलालाबाद के शहीद उधम सिंह चौक के पास एक जूस की दुकान से एक युवक ने 2 हजार रुपए चोरी कर लिए। दुकानदार रमन कुमार ने बताया कि घटना कुछ दिन पहले की है। वह टॉयलेट करने के लिए गया था। तभी एक युवक अचानक दुकान पर आ गया।
- बाजार में घूमता देख पकड़ा: दुकानदार रमन कुमार का कहना है कि युवक ने उनकी दुकान से गल्ले में पड़े 2 हजार रुपए चुरा लिए। इसके बाद वो वहां से फरार हो गया। आरोपी युवक आज यानी गुरुवार को बाजार में घूम रहा था। वह दोबारा से चोरी करने की फिराक में था। तभी उसने आरोपी युवक को पहचान लिया।
- आसपास के लोगों ने खंभे से बांध लिया: दुकानदार ने आरोपी युवक को देखते ही शोर मचा दिया। इसे सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत उसे पकड़कर खंभे से बांध लिया। दोनों हाथ बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। उसके फेस पर चोर लिख दिया।
पहले भी कर चुका चोरी लोगों का कहना है कि चोरी करने के आरोप में पकड़ गया युवक जलालाबाद का ही रहने वाला है। वह नशे का आदी है। आरोपी युवक पहले भी कई बार चोरी की घटना का अंजाम दे चुका है। दुकानदार का कहना है कि खंबे से बांधकर उसकी वीडियो बनाकर एक मैसेज दिया है। लोगों अब इससे सतर्क रहेंगे। एसएचओ बोले- वीडियो की जांच कर कार्रवाई करेंगे सिटी थाना के SHO अंग्रेज कुमार ने बताया कि घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
