मॉडल टाउन गोलीकांड में बड़ी सफलता — जालंधर पुलिस ने दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

जालंधर, 1 दिसंबर — जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित जिम ‘ऑफ द ग्रिड’ के पास हुई फायरिंग घटना में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल (.32 बोर) और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

 

इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर ने बताया कि यह ऑपरेशन DCP (Investigation) श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ADCP (Investigation) श्री जयंता पुरी, ADCP-II श्री हरिंदर सिंह गिल और ACP (D) श्री अमरबीर सिंह की देखरेख में चलाया गया। इस दौरान CIA स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार और SHO थाना डिवीजन नंबर 6 श्री बलविंदर कुमार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

 

उल्लेखनीय है कि इस घटना के संबंध में FIR नंबर 122 दिनांक 02.07.2025 को थाना डिवीजन नंबर 6 जालंधर में दर्ज की गई थी। जांच दौरान पुलिस ने 23 जुलाई को आरोपी भूपिंदर सिंह को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल (.32 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था।

 

तकनीकी जांच और सूत्रों की मदद से पुलिस ने 30 नवंबर को इस मामले में दो और आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान राजत पुत्र सुरजीत सिंह और हरदीप सिंह पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी गांव फोलरेवाल, थाना सदर जालंधर के रूप में हुई। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी राजत पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है, जबकि हरदीप सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

 

दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि अपराध में शामिल कोई भी व्यक्ति कानून से नहीं बच पाएगा और शहर में डर तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment