जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीनी सेना पर अपने विमानों को रडार से लॉक करने का गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे जापान की चाल बताया है।
दिसंबर 08, नई दिल्ली:- चीन और जापान के बीच तनाव एक बार फिर चरम सीमा पर पहुंच गया है। जापानी रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने चीनी सेना पर अपने विमानों को रडार से लॉक करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद टोक्यो ने कड़ा रुख अपनाते हुए चीनी राजदूत को तलब किया और अपना विरोध दर्ज कराया।
हालांकि, चीन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे जापान की चाल बताया है। जापान ने स्पष्ट किया है कि वह अपने हवाई क्षेत्र और समुद्र में निगरानी को और सख्त करेगा। प्रधानमंत्री साने ताकाइची की ताइवान पर टिप्पणी के बाद से दोनों देशों के रिश्ते लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
