मुल्लांपुर स्टेडियम में पंजाब के सितारों का सम्मान: महिला क्रिकेट विश्व कप विजेताओं को सीएम भगवंत मान ने किया सम्मानित

- Advertisement -
Punjab Government

पंजाब ब्यूरो :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुल्लांपुर स्टेडियम में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की पंजाबी खिलाड़ियों—हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर और हरलीन कौर देओल—सहित पूरे कोचिंग स्टाफ को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि और विश्व पटल पर पंजाब का नाम रोशन करने के लिए 11-11 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की, जबकि कोचिंग स्टाफ को 5 लाख रुपये देकर उनके योगदान को सराहा। इस अवसर पर स्टेडियम में युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर के नाम पर दो विशेष स्टैंड का उद्घाटन भी किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनेंगे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों का जोश, प्रशंसकों की तालियां और पंजाब सरकार द्वारा दिया गया सम्मान एक ऐसी अविस्मरणीय तस्वीर पेश कर रहा था, जिसने राज्य में महिला खेलों को नई ऊर्जा और सम्मान की ऊंचाई प्रदान की।

Share This Article
Leave a comment