पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया : जीरो विजिबिलिटी; धुंध से जालंधर में हादसा, कई फ्लाइट्स रद्द; कल बारिश का अलर्ट

मोहाली पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण सुबह और शाम ठंड में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 से 22 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। इस बीच आज न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में नवांशहर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटियाला, लुधियाना और अमृतसर में सबसे अधिक कोहरा देखने को मिला।

उधर, जालंधर के गांव खुर्दपुर में होशियारपुर-जालंधर रोड पर देर रात धुंध के कारण एक कार अधूरे पुल के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ड्राइवर की जान बच गई। कार चालक को मामूली चोटें लगी हैं।

जालंधर में घना कोहरा छाया हुआ। कोहरे से विजिबिलिटी भी कम हुई।
जालंधर में घना कोहरा छाया हुआ। कोहरे से विजिबिलिटी भी कम हुई।
होशियारपुर-जालंधर रोड पर धुंध के कारण एक कार पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।
होशियारपुर-जालंधर रोड पर धुंध के कारण एक कार पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई।

कई फ्लाइट्स भी प्रभावित

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 5 फ्लाइट्स अब तक प्रभावित हुई हैं। इनमें सुबह 5:20 बजे मुंबई जाने वाली, 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली, 7:05 बजे कोलकाता जाने वाली और सुबह 8:00 बजे बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इसी तरह सुबह 5:55 बजे पुणे से आने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई है। फ्लाइट्स धुंध के चलते लेट चलेंगी।

तेज हवाओं से प्रदूषण में कमी आई

मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है, जिस वजह से प्रदूषण और कोहरे में कुछ कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिस कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने आज शहरों को दो कैटेगरी में बांटा है। अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस तरह का मौसम 22 दिसंबर तक रहेगा।

Share This Article
Leave a comment