उधर, जालंधर के गांव खुर्दपुर में होशियारपुर-जालंधर रोड पर देर रात धुंध के कारण एक कार अधूरे पुल के काम के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि ड्राइवर की जान बच गई। कार चालक को मामूली चोटें लगी हैं।


कई फ्लाइट्स भी प्रभावित
चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 5 फ्लाइट्स अब तक प्रभावित हुई हैं। इनमें सुबह 5:20 बजे मुंबई जाने वाली, 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली, 7:05 बजे कोलकाता जाने वाली और सुबह 8:00 बजे बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट शामिल हैं। इसी तरह सुबह 5:55 बजे पुणे से आने वाली फ्लाइट भी प्रभावित हुई है। फ्लाइट्स धुंध के चलते लेट चलेंगी।
तेज हवाओं से प्रदूषण में कमी आई
मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार थोड़ी बढ़ी है, जिस वजह से प्रदूषण और कोहरे में कुछ कमी आई है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिस कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने आज शहरों को दो कैटेगरी में बांटा है। अमृतसर, तरनतारन, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, लुधियाना, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा जिलों में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पंजाब और चंडीगढ़ में इस तरह का मौसम 22 दिसंबर तक रहेगा।
