कासो आपरेशन के तहत रेलवे क्वार्टरों की ली तलाशी : पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर बोली- नशेड़ी और नशा तस्कर कुछ भी नहीं मिला

जालंधर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम को लेकर रेलवे के पुराने क्वार्टरों में सर्च ऑपरेशन चलाया। लगभग आधे घंटे तक चले सर्च आपरेशन में पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। न तो नशे की कोई सामग्री मिली और न ही कोई नशा तस्कर। जालंधर की पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर पुलिस फोर्स के साथ कासो ऑपरेशन के लिए खुद पहुंची थीं। इस आपरेशन में ACP आकर्षी जैन, 2 DSP, 1 ADCP, 3 SHO, 5 पुलिस कर्मचारी शामिल थे। पुलिस रेलवे के पुराने हो चुके क्वार्टरों और झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस का कहना है कि शहर की खंडहर इमारतें और सुनसान एरिया नशा करने वालों की सुरक्षित जगह बनते जा रहे हैं जिसके चलते आज ये आपरेशन चलाया गया था। पुलिस को सूचना थी कि इस जगह पर नशा करने वाले और बेचने वाले लोग आते-जाते हैं।

कासो आपरेशन केतहत सर्च ऑपरेशन करती  पुलिस कमिश्नर धन प्रीत। - Dainik Bhaskar

20 जगह रेड के लिए आइडेंटिफाई की थीं-पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर

पुलिस कमिश्नर धन प्रीत कौर ने बताया कि 20 संदिग्ध इलाकों में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर पब्लिक की ओर युवाओं द्वारा नशा करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसको लेकर आज सुबह इस इलाके में वह खुद पुलिस फोर्स के साथ जांच करने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि यह कैंपेन लगातार अलग-अलग इलाकों में की जाएगी। इस दौरान कभी सुबह और कभी शाम के समय में जांच की जाएगी।

CP ने कहा कि आज जांच के दौरान कोई नशीला पदार्थ या कोई नशा करता व्यक्ति नहीं मिला है। इन एरिया में पहले भी रात के समय में जांच की गई थी और इन एरिया में लाइट को लेकर नगर निगम से मीटिंग भी की गई थी। वहीं साफ-सफाई को लेकर रेलवे विभाग को भी पत्र लिखा गया है।

जिसको लेकर जल्द संदिग्ध इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएगे। सीपी ने कहा कि कुछ देर तक अन्य इलाकों में की जा रही चैकिंग की रिपोर्ट भी सामने आ जाएगी।

Share This Article
Leave a comment