शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के मुख्य संदिग्ध के देश छोड़ने का कोई सबूत नहीं: बांग्लादेश पुलिस

- Advertisement -
Punjab Government

बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उसके पास ऐसा कोई साक्ष्‍य नहीं है जिससे यह स्‍पष्‍ट हो कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद देश छोड़कर भाग गया है।

SHABD,AIR, HQ, December 22, बांग्लादेश पुलिस ने कहा है कि उसके पास ऐसा कोई साक्ष्‍य नहीं है जिससे यह स्‍पष्‍ट हो कि इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या का मुख्य संदिग्ध फैसल करीम मसूद देश छोड़कर भाग गया है। बांग्‍लादेश के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियां ​​फैसल का पता लगाने की सक्रिय रूप से कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हत्या से किसी भी राजनीतिक दल को जोड़ने वाला कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।

 

इस बीच, मानवाधिकार संगठन ऐन ओ सालिश केंद्र ने हिंसा की घटनाओं की कड़ी निंदा की, जिसमें मैमनसिंह में कपड़ा मजदूर दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या और लक्ष्मीपुर में आगजनी के हमले में सात साल की बच्ची की मौत शामिल है।

 

हिंदू समुदाय के सदस्य दीपू को 18 दिसंबर को भालुका उपजिला में ईशनिंदा के आरोपों पर पीट-पीटकर मार डाला गया था। बाद में उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई थी। वरिष्ठ राजनीतिक हस्तियों, पत्रकारों, सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं और यूरोपीय संघ के दूत सहित अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने बांग्‍लादेश के प्रमुख मीडिया कार्यालय पर आगजनी के हमलों को प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर हमला बताया है।

Share This Article
Leave a comment