पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने क्या लिखा 12 पेज के सुसाइड नोट में ?

- Advertisement -
Punjab Government
पटियाला । पंजाब के पटियाला में पूर्व इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने गोली सुरक्षाकर्मी के रिवॉल्वर से पेट में मारी। गोली लगने से वह घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुद को गोली मारने से पहले उन्होंने 12 पेज का सुसाइड नोट लिखा। ये सुसाइड नोट उन्होंने पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव के नाम लिखा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सुसाइड नोट में 8.10 करोड़ रुपए ऑनलाइन फ्रॉड का जिक्र है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत अमर सिंह चहल के घर पहुंच गईं।

पूर्व IG अमर सिंह चहल ने लिखा सुसाइड नोट…

 
Share This Article
Leave a comment