पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध अकाल तख्त के सामने पेश हुए : भाई जैता जी की यादगार में लगाई तस्वीरों पर था विवाद

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध स्पष्टीकरण देने के बाद मीडिया से बात करते हुए।

अमृतसर- पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध आज (5 जनवरी) श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए। अमृतसर आए मंत्री नंगे पांव जाकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए हेरिटेज स्ट्रीट से चलते हुए श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। तस्वीर विवाद को लेकर पांच सिंह साहिबानों के सामने उन्होंने स्पष्टीकरण दिया।

तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब का आदेश उन्हें सिर-माथे स्वीकार है। उन्होंने बताया कि जत्थेदार ने कहा है कि विभाग में ऐसे अधिकारी की नियुक्ति की जाए, जिसे सिख सिद्धांतों की जानकारी हो और जो पंजाब की विरासत से भी भली-भांति परिचित हो। दरअसल, श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सौंध, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों और चीफ खालसा दीवान के अध्यक्ष को तलब किया गया था। यह फैसला बीते दिनों पांच सिंह साहिबानों की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने की।

नंगे पांव जाकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए मंत्री सौंध।
नंगे पांव जाकर सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए मंत्री सौंध।
पैदल श्री अकाल तख्त साहिब में दर्शन और पेशी के लिए जाते हुए मंत्री सौंध।
पैदल श्री अकाल तख्त साहिब में दर्शन और पेशी के लिए जाते हुए मंत्री सौंध।

भाई जैता जी की तस्वीरों पर मंत्री से स्पष्टीकरण मांगा

कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध से श्री आनंदपुर साहिब में भाई जीवन सिंह (भाई जैता जी) की यादगार में लगाई गई तस्वीरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। इन तस्वीरों पर सिख सिद्धांतों, मर्यादा और भावनाओं के खिलाफ पेशकश का आरोप लगाया गया था। इससे पहले मंत्री सौंध ने 350वीं शहीदी शताब्दी के मद्देनजर समय मांगा था, जिसे स्वीकार करते हुए आज लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए थे।

Share This Article
Leave a comment