जालंधर, 6 जनवरी: पंजाब पुलिस और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त कार्रवाई में सरहद पार तस्करी के बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), बॉर्डर रेंज ने 19.980 किलो हेरोइन बरामद की और आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख संचालक समेत चार आरोपियों को धर दबोचा। प्रारंभिक जांच से खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपियों का संबंध पाकिस्तान आधारित हैंडलरों से है और वे पंजाब में नशे की आपूर्ति और वितरण का नेटवर्क चला रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है और पुलिस ने सरहद पार हैंडलरों की पहचान, आपूर्ति मार्गों का पता लगाने और पूरे नशा नेटवर्क को समाप्त करने के लिए जाँच तेज कर दी है। पंजाब पुलिस ने अपने संकल्प को दोहराया है कि राज्य को नशे की समस्या से पूरी तरह मुक्त किया जाएगा और ऐसे तस्करों और गिरोहों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा .
