अतिशी वीडियो विवाद पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बयान, स्वर्ण मंदिर में अरदास व सेवा कर माफी मांगने की दी सलाह

SHABD, जालंधर, 10 जनवरी:** पटियाला में सामने आए अतिशी वीडियो विवाद को लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अतिशी को स्वर्ण मंदिर में अरदास कर तथा संबंधित दंपती के घर जाकर सेवा करके माफी मांगनी चाहिए। वड़िंग ने स्पष्ट किया कि यह कहना पूरी तरह गलत है कि गुरु जी का अपमान नहीं हुआ और इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर भी तथ्यहीन है। उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह पटियाला के एसएसपी का वीडियो ईआईएस (EIS) आधारित बताया गया, उसी तरह यह मामला भी ईआईएस आधारित है और सच्चाई से हर कोई वाकिफ है।

 

इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा का भी पहला बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच के कार्रवाई की गई और जब अपने नेताओं पर कार्रवाई की बात आई तो पंजाब पुलिस से उनके खिलाफ, दिल्ली के मंत्री सुखबीर बादल और परगट सिंह के नाम पर एफआईआर दर्ज करवा दी गई, जो पूरी तरह गलत है। खैरा ने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर आज दिल्ली विधानसभा के स्पीकर ने जालंधर कमीशन को तलब किया है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा की संपत्ति पर पंजाब पुलिस किसी भी तरह का मामला दर्ज नहीं कर सकती।

 

वहीं, उत्तर प्रदेश में पंजाब के कांग्रेस विधायकों पर दर्ज एफआईआर को लेकर फतेहगढ़ साहिब से सांसद अमर सिंह ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अपनी बात रखने का अधिकार है और इस तरह की कार्रवाई सरकार की गलती है, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही मनरेगा को लेकर देशभर में हो रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनरेगा की स्थापना के समय वे स्वयं इसके सदस्य थे, लेकिन आज मोदी सरकार जो नियम लेकर आई है, उससे गरीबों के काम बंद हो जाएंगे। 600 दिनों से जुड़े नियमों के कारण कई राज्य इस योजना को ठीक से लागू नहीं कर पाएंगे और पंजाब में भी हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को मजदूरी मिलना मुश्किल हो रहा है, इसी कारण कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध कर रही है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को लेकर वड़िंग के बयान पर अमर सिंह ने कहा कि यह उनका निजी बयान है और इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

Share This Article
Leave a comment