देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कर्तव्य पथ परेड पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान हुआ। 21 तोपों की सलामी हुई। इसके बाद ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं।
कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड थोड़ी देर में शुरू होगी। समारोह लगभग 90 मिनट तक चलेगा। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी।



वॉर मेमोरियल पर पीएम की श्रद्धांजलि की 2 तस्वीरें…


