जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के सभी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। यह ऐलान उन्होंने 26 जनवरी को होशियारपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के बाद किया। सीएम मान ने कहा कि गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने कड़ी मेहनत की है। उनकी मेहनत और योगदान की सराहना करते हुए सरकार ने 27 जनवरी को पूरे पंजाब में स्कूलों में अवकाश देने का निर्णय लिया है। अब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूल 28 जनवरी (बुधवार) से दोबारा खुलेंगे।
