पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश : पटियाला में ओले गिरे, मोहाली में अंधेरा छाया; 18 जिलों में तूफान का अलर्ट

मोहाली – पंजाब और चंडीगढ़ में आज (27 जनवरी) को अचानक मौसम बदल गया। चंडीगढ़ के साथ मोहाली, लुधियाना और जालंधर में बारिश शुरू हो गई। पटियाला में ओले गिरे हैं। मोहाली में अंधेरा छाने से दिन में ही रात जैसी स्थिति बन गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने दोपहर डेढ़ बजे तक संगरूर, पटियाला, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा दिन भर के लिए प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

लुधियाना में सुबह करीब 10 बजे तेज बारिश शुरू हुई।
लुधियाना में सुबह करीब 10 बजे तेज बारिश शुरू हुई।
  • हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना: चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल का कहना है कि आज कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 28, 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है: उन्होंने कहा कि अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। फिर इसके बाद तापमान में दोबारा 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
जालंधर में बूंदाबांदी शुरू हो गई है।
जालंधर में बूंदाबांदी
Share This Article
Leave a comment