एसआईआर को लेकर से सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं जिन पर शीर्ष अदालत में आज सुनवाई होगी।
जनवरी 27, नई दिल्ली:- SIR को लेकर से सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं जिन पर शीर्ष अदालत में आज सुनवाई होगी। इससे पहले हुई सुनवाई में चुनाव आयोग ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि मतदाताओं की नागरिकता की जांच सिर्फ चुनावी उद्देश्य से की जा रही है।
इसका उद्देश्य केवल सही और वैध मतदाताओं को सूची में शामिल करना है। वोट का अधिकार सिर्फ उम्र से ही नहीं जुड़ा है, बल्कि नागरिकता और कानून के तहत पात्रता होना भी जरूरी है।
