जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 पेटी अवैध शराब के साथ उमाकांत उर्फ दादू काबू**

अखंड केसरी ब्यूरो :- जालंधर में असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Dhanpreet Kaur के दिशा-निर्देशों पर जालंधर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में Manpreet Singh तथा Sarwanjit Singh के मार्गदर्शन और सब डिवीजन-5 कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार थाना सदर जालंधर के प्रभारी Sanjeev Kumar की निगरानी में एएसआई बलविंदर कुमार नंबर 1598/जालंधर अपनी पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और नशा तस्करों के खिलाफ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि उमाकांत उर्फ दादू पुत्र रामेश्वर निवासी गांव चिट्टेआनी, थाना सदर जालंधर, जो अवैध शराब बेचने का आदी है, जामशेर के पास गंदे नाले के पुल के नजदीक डेयरी के पास शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर छापा मारकर आरोपी उमाकांत उर्फ दादू को काबू कर लिया और उसके कब्जे से पंजाब किंग व्हिस्की ब्रांड की 20 पेटियां अवैध शराब बरामद की गईं। इस संबंध में थाना सदर जालंधर में केस नंबर 67 दिनांक 13.03.2026 को एक्साइज एक्ट की धारा 61-1-14 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि अवैध शराब का यह नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।

Share This Article
Leave a comment