होटल तोड़ने पर गरमाई सियासत : बीजेपी नेताओं की पेशी; कोर्ट रोड जाम, कार्यकारी प्रधान पहुंचे, पुलिस से तीखी बहस

जालंधर –  जालंधर में सिविल लाइंस स्थित होटल पार्क प्लाजा के कुछ हिस्से को गिराने पर बवाल हो गया। होटल को गिराने से रोकने वाले भाजपा नेताओं को सेशन कोर्ट में पेश किया गया। इनमें पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल शामिल हैं। तीनों की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इसी बीच भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दे दिया। पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित भाजपा नेताओं ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से भी बहस हो गई। जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार भाजपा की मोगा रैली से घबराई हुई है और इसी कारण नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार, कल (17 मार्च) को होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की टीम ने कोर्ट से ऑर्डर आते ही शाम साढ़े 6 बजे के करीब जेसीबी मशीन चला दी थी। होटल के सामने वाले छज्जे और दो पिल्लर को गिरा दिया गया था। नगर निगम ने होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया। इसी दौरान होटल गिराने का विरोध करने पर रात को सुशील कुमार रिंकू, मनोरंजन कालिया और शीतल अंगुराल को हिरासत में लिया था। तीनों को थाना सदर में रातभर रखा गया। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।जालंधर कोर्ट पर बीजेपी ने लगाया धरना, इस दौरान पुलिस से भी बहस। - Dainik Bhaskarजालंधर कोर्ट पर बीजेपी ने लगाया धरना, इस दौरान पुलिस से भी बहस।

 

नेताओं को कोर्ट लाया गया है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है।
नेताओं को कोर्ट लाया गया है। बाहर पुलिस फोर्स तैनात है
Share This Article
Leave a comment