इसी बीच भाजपा के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा जालंधर पहुंचे और कोर्ट रोड पर धरना दे दिया। पूर्व विधायक केडी भंडारी सहित भाजपा नेताओं ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान उनकी पुलिस से भी बहस हो गई। जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार भाजपा की मोगा रैली से घबराई हुई है और इसी कारण नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इन मामलों से डरने वाले नहीं हैं और सरकार की नीतियों का विरोध जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार, कल (17 मार्च) को होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की टीम ने कोर्ट से ऑर्डर आते ही शाम साढ़े 6 बजे के करीब जेसीबी मशीन चला दी थी। होटल के सामने वाले छज्जे और दो पिल्लर को गिरा दिया गया था। नगर निगम ने होटल के कुछ हिस्से को अवैध बताया। इसी दौरान होटल गिराने का विरोध करने पर रात को सुशील कुमार रिंकू, मनोरंजन कालिया और शीतल अंगुराल को हिरासत में लिया था। तीनों को थाना सदर में रातभर रखा गया। उन पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है।



