जालंधर में गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियारों से हमला करने वाले खतरनाक आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
Punjab Government

अखंड केसरी :- जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एंटी-सोशल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर (IPS), डीसीपी श्री मनप्रीत सिंह ढिल्लों (PPS), एडीसीपी-1 श्रीमती आकरशी जैन (IPS) तथा एसीपी नॉर्थ श्री अशोक मीना (IPS) के दिशा-निर्देशों में, सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार और थाना डिवीजन नंबर 1 के एसआई राकेश कुमार की टीम ने 30.03.2026 को हुई मारपीट की घटना में शामिल खतरनाक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, 26.03.2026 को थाना डिवीजन नंबर 1 में एएसआई साहिब सिंह द्वारा नीरज उर्फ काली पुत्र जगदीश कुमार निवासी आर्य नगर जालंधर के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़ित ने बताया कि वह अपने दोस्तों दीपक और अक्षय के साथ काम पर जा रहा था, तभी राज नगर निवासी साहिल उर्फ संधू, सुखा, गोपाल नगर निवासी मोहित उर्फ चुटकी, गांधी कैंप निवासी रहत उर्फ मेमना तथा जेरी ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान संधू ने अपने रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने केस नंबर 95 दिनांक 27.03.2026 के तहत विभिन्न धाराओं व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिल उर्फ संधू, जेरी खोसला, मोहित उर्फ चुटकी और रहत उर्फ मेमना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 बोर रिवॉल्वर और 3 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि घटना में इस्तेमाल किए गए अन्य हथियारों और वाहनों की भी बरामदगी की जा सके।

Share This Article
Leave a comment